गंगा में मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका
मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर। अदलहाट के रैपुरिया घाट गंगा में मिले शव की दूसरे दिन सोमवार को पहचान हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पहचान के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया घाट पर गंगा में रविवार की शाम एक अज्ञात किशोर का शव उतराया मिला था। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। आस-पास के ग्रामीणों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- युवक की संदिग्ध हालत में मौत, रंजिश में जहर देकर हत्या का आरोप शव की पहचान दूसरे दिन सोशल मीडिया पर शव की फोटो देख अदलहाट के विशेषरपुर माफी गांव निवासी गोविंद ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने शव की पहचान अपने लापता बेटे 17 वर्षीय शनि के रुप में की। बेटे की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.