चंदौली, अप्रैल 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप गंगा में रविवार की सुबह कानपुर के युवक का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर चार दिनों से खोजबीन करने में जुटे परिजन लंका पुलिस के साथ कोतवाली में पहुंचकर शव का शिनाख्त किए। परिजन किसी अनहोनी घटना को लेकर लंका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक बेटिंग एप से सट्टा खेल में शामिल था। इस दौरान वाराणसी एवं भदोही के कुछ युवकों से पैसे के लेनदेन को लेकर विद चल रहा था। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलूओं की छानबीन करने में जुटी है।क्षेत्र के सहजौर गांव स्थित गंगा में रविवार की सुबह कानपुर के साकेत नगर निवासी 24 वर्षीय हर्षित वर्मा का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी हो...