कानपुर, मार्च 16 -- सरसौल। महाराजपुर में सोमवार को एक युवक का शव गंगा में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजापुर निवासी किसान संतोष ने बताया कि दोपहर में 30 वर्षीय बेटा लाल जी घर से गंगा किनारे की तरफ निकला था। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि वह गंगा में डूब गया है। लालजी के कपड़े गंगा किनारे रखे मिले। ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में खोजबीन की तो थोड़ी देर बाद शव मिल गया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...