वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पांडेयघाट के सामने गंगा में मंगलवार शाम एक बोट के इंजन में डीजल डालते समय आग लग गई। बोट में करीब 15 लोग सवार थे। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। गश्त कर रही जल पुलिस पहुंची। बोट को किनारे कर यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। बोट सीज कर दी गई। कार्यवाहक जल पुलिस प्रभारी सत्येंद्र कुमार ओझा मोटर बोट से गंगा में रविदास घाट से नमो घाट की ओर भ्रमणशील थे। पांडेयघाट के सामने एक बोट में तेज धुआं निकलते देखा। वह मोटरबोट के साथ पहुंचे, तब तक नाविक ने जलता हुआ डीजल का डिब्बा गंगा में फेंक दिया था। अन्य यात्रियों को लेकर नाविक आगे बढ़ रहा था, जिसे जल पुलिस ने किनारे करवाया। पूछताछ में नाविक राजघाट निवासी विशाल साहनी ने बताया कि दशाश्वमेध होते अस्सी की ओर जा रहा था। पांडेयघाट के सामने पहुंचा तो डीजल खत्म हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.