वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। गंगा में बीयर पीते हुए एक युवक का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। यह वीडियो गंगा के उस पार का बताया जा रहा है। प्रकरण में भाजपा के काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने सीपी मोहित अग्रवाल से शिकायत की। साथ ही दशाश्वमेध थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि व्यक्ति मां गंगा में खुलेआम बीयर पी रहा है। उक्त कृत्य न केवल सामाजिक मर्यादा एवं सार्वजनिक शालीनता के विरुद्ध है, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा नदी में नॉनवेज बिरयानी फेंकने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्जगंगा का महत्व मां गंगा सनातन धर्म में केवल एक नदी नहीं बल्कि "मां गंगा" के रूप में पूजनीय एवं आराध्य मानी जाती हैं। गंगा तट ह...