वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट पर गोरखपुर से परिवार के साथ काशी भ्रमण करने आए बालक और युवक रविवार सुबह गंगा में स्नान करते समय डूब गए। एनडीआरएफ और गोताखोर के सहयोग से एक बच्चे निखिल को निकाला गया। दूसरे की तलाश जारी है। गोरखपुर के झगहा थाना क्षेत्र के खरकूटा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के 12 वर्षीय बेटे आयुष उर्फ भोले पुत्र अनिल कुमार गुप्ता और कौड़ीराम थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव निवासी पिंटू गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र निखिल गुप्ता की तलाश की जा रही है। दोनों परिवार रिश्तेदार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.