गंगा में बहे श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों को बचाया
रिषिकेष, जून 15 -- मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर यूपी के दस श्रद्धालुओं के दल में शामिल चार सदस्य गंगा स्नान करते हुए तेज प्रवाह की चपेट में आए। जल पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो फौरन टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना में सभी श्रद्धालुओं को जल पुलिस जवान सकुशल बचाने में कामयाब रहे। पूछताछ में श्रद्धालुओं की पहचान प्रिंस यादव, तानिया, प्रियंका, ऋषि सभी निवासी सालीसराह, अमरोहा, यूपी के रूप में हुई। वहीं, जल पुलिस ने दोपहर में भी सत्येंद्र कुमार निवासी जितना, मोतिहारी, बिहार को भी मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में डूबने से बचाया। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि गंगा में लोगों के डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जल पुलिस को हरवक्त अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली के दंपति समेत 3 लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.