रिषिकेष, अप्रैल 11 -- शिवपुरी क्षेत्र स्थित युसूफ बीच में गंगा में स्नान के दौरान बहे युवक का शव एसडीआरएफ ने पांच दिन बाद बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि 6 अप्रैल को एक युवक के युसूफ बीच पर स्नान करते समय गंगा नदी में बहने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ टीम लगातार गंगा में विभिन्न स्थानों पर स्कूबा डाइविंग, राफ्टिंग और अन्य आधुनिक उपकरणों की सहायता से गहन सर्चिंग अभियान चला रही थी। शनिवार को टीम ने फूलचट्टी क्षेत्र के समीप युवक का शव बरामद कर लिया। उसकी शिनाख्त विजय रवि निवासी थिरुमुदिवक्कम, जनपद कांचीपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.