रिषिकेष, अगस्त 8 -- स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन घाट पर हरियाणा का एक कांवड़िया गंगा स्नान के दौरान तेज प्रवाह की चपेट में आ गया। साथियों ने इसकी जानकारी घाट पर मौजूद एसडीआरएफ जवानों को दी, तो तत्काल उन्होंने कांवड़ियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया। गंगा के उफान के बीच जवानों ने बामुश्किल 29 वर्षीय कांवड़िये नवीन कुमार निवासी झज्जर, हरियाणा को सकुशल बचा लिया। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह की है। स्नान करते हुए अचानक संतुलन बिगड़ने पर कांवड़िया बह गया था। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में बह रहे कांवड़िए को बचाया यह भी पढ़ें- सुबह चेतावनी पार, फिर घटा गंगा का जलस्तर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...