गंगा में बहने लगी महिला, पीएसी जवानों ने बचाई जान
हरिद्वार, मई 24 -- विष्णु घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक महिला तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी। मौके पर तैनात 40 पीएसी की आपदा राहत टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। सरस्वती पत्नी रोहित निवासी हरियाणा टापू पंतद्वीप पार्किंग के पास डुबकी लगा रही थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगीं। घटना को देखते ही विष्णु घाट पर तैनात 40 पीएसी के आपदा राहत दल के जवान तत्काल गंगा में उतरे और रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- गंगा में बहने लगी महिला, पीएसी जवानों ने बचाई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.