हापुड़, फरवरी 27 -- गंगा में बहते हुए नारियल को निकलने के लिए नाव से झुकी बच्ची गंगा में गिर कर डूब गई। उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं बच्ची के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव काकाठेर निवासी हेतराम सिंह की नौ वर्ष की बेटी शीतल अपने भाई के साथ गंगानगरी में प्रतिदिन मछलियों को खिलाए जाने वाली आटे की गोलियां बेचने के लिए आती थी। बृहस्पतिवार को भी वह भाई के साथ आई थी। संदिग्ध परिस्थिति में उसके लापता होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस द्वारा उसको तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार की सुबह को पुलिस ने गंगा किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो बच्ची गंगा में बहकर आए नारियल को पकड़ते समय गंगा में गिरते हुए नजर आई। ...