बदायूं, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के गांव भुंडी गंगा घाट पर गंगा के किनारे एक व्यक्ति का शव पानी में बहता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकलवाया और कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने पहले से डूबे हुए व्यक्ति के संबंध में फाेटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को मौके पर बुलवाया, जहां मृतक की पहचान सुंदरम 25 वर्ष पुत्र रामप्रकाश जोशी निवासी मेन बाजार पटियाली थाना पटियाली कासगंज के रूप में की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को सुंदरम कादरगंज घाट थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में डूब गया था। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता रामप्रकाश की पहचान के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सुंदरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.