गंगा में बढ़ रहा जलस्तर, खादर में बाढ़ और कटान
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- अहार क्षेत्र में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खादर क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है और तेज धारा के कारण आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कटान जारी है। सिद्ध बाबा गंगा घाट की ओर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए करीब 20 दिन पूर्व लगाई गई पक्की दीवार भी गंगा की तेज धारा में बह गई। यह दीवार गंगा घाट से करीब सवा सौ मीटर पहले बनाई गई थी। बाढ़ का पानी खादर क्षेत्र में फैलने से सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं लगातार हो रहे कटान के कारण सैकड़ों बीघा भूमि गंगा की धारा में समा चुकी है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गंगा घाट पर रह रहे साधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.