चंदौली, अगस्त 23 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धीमी गति से ही सही, पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। रविवार को जलस्तर में वृद्धि एवं तेज हवाओं के कारण तटवर्ती इलाके में कटान भी शुरू हो गई। प्रसहटा से नौघरां के बीच गंगा तटवर्ती किसानों के खेतों पर कहर बरपा रही है। स्थिति यह है कि महज कुछ वर्षों में किसानों के सैकड़ों हेक्टेयर उपजाऊ खेत गंगा में विलीन हो गए हैं। कटान की यह त्रासदी देख तटवर्ती गांवों के किसान भयभीत हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पांच दशक से तटवर्ती गांव के किसान गंगा कटान की भीषण त्रासदी से जूझ रहे हैं। अब तक निधुरा, सहेपुर, दीयां, प्रसहटा, हिंगुतरगढ़, बुद्धपुर, नौघरां, नरौली, महमदपुर, मेढ़वा, मिश्रपूरा, नगवां अमादपुर, गुरैनी, सोनहुली, कवलपूरा, प्रहलादपुर, जिगना, अवहीं, बयानपुर, बीरासराय, महुंजी आदि गांव...