गंगा में बढ़ाव के मद्देनजर नाव-बोट संचालन बंद
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गंगा में बढ़ाव और तेज बहाव के मद्देनजर सोमवार से सभी तरह की नावों, बोट और बजड़ों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। जल पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा। गंगा में बढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बहाव भी तेज है। कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। दशाश्वमेध की आरती स्थल के पास पानी पहुंच गया है। ऐसे में नाव संचालन खतरनाक हो सकता है। लिहाजा जल पुलिस की ओर से इनके संचालन पर रोक लगा दी गई है। जल पुलिस प्रभारी ने सभी नाव संचालकों और नाविकों को इस संबंध में अवगत कराया है। यह भी पढ़ें- UP Floods: हर घंटे दो सेमी बढ़ रही गंगा, कई घाटों से संपर्क टूटा तो कई पर बदले आरती स्थल बताया कि क्रूज संचालन पर अभी प्रतिबंध नहीं है। हालांकि बहाव की स्थिति देखते हुए निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.