गंगा में फिर शुरू हुआ धीमा बढ़ाव
वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी, हिटी। गंगा में सावन के अंतिम दिन शुक्रवार से फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। हालांकि रफ्तार काफी धीमी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक दो घंटे में एक सेमी का बढ़ाव है। यह वृद्धि गंगा के लगातार छह दिन घटने के बाद शुरू हुई है। आपदा विभाग की मानें तो इस हफ्ते में पूर्वांचल सहित ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। प्रयागराज में ढाई सेमी प्रति घंटा की गति से गंगा बढ़ रही थीं। एक हफ्ते से गंगा का जलस्तर नीचे जाने से तटवर्ती इलाकों में काफी राहत मिली है। पक्के घाटों से बाढ़ का पानी उतरने से लोग निश्चिंत हो चले थे कि शुक्रवार दोपहर से बढ़ाव शुरू होने से चिंता फिर बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाढ़ के आसार कम, बारिश कर सकती है परेशान शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 67.76 मीटर था। बढ़ाव की रफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.