गाजीपुर, जुलाई 10 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। हमीद सेतु के पास कालूपुर गंगा तट पर पिछले 28 दिनों से फंसे मालवाहक जलपोत को निकालने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार से बड़े पैमाने पर ड्रेजिंग अभियान शुरू कर दिया। ड्रेजिंग के जरिए जलस्तर को सामान्य करने के बाद जलपोत को वाराणसी भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार ड्रेजर मशीन से नदी तल से पर्याप्त गहराई तक रेत हटाए जाने के बाद जलमार्ग में जलस्तर सामान्य होगा। जलस्तर सामान्य होने पर फंसे हुए मालवाहक जहाज को सुरक्षित रूप से वाराणसी के लिए रवाना किया जा सकेगा। यह पोत कोलकाता से वाराणसी जा रहा था और खाली था। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:मुरैठा में ध्वस्त डायवर्सन की हुई मरम्मत मालवाहक जलपोत लगभग 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब 300 टन वजनी है। इस पर आधा दर्जन क्रू सदस्य सवार ...