कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। माघ मेला के दौरान बंदी के रोस्टर में तीन कंपनियां जल प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं। इनमें दो कंपनियां पनकी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित हो रहीं थीं। आवश्यक सेवा उत्पाद की चौबेपुर की एक कंपनी भी गंगा की सहायक नदी में अपशिष्ट गिराते पकड़ी गई। इन पर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मकर संक्रांति पर्व पर यूपीपीसीबी ने कानपुर के उद्योगों को 12 से 15 जनवरी तक उत्पादन बंद रखने का आदेश दिया था। आवश्यक सेवा उत्पाद वाले उन्हीं उद्योगों को बंदी काल में संचालन की इजाजत थी जो उद्योग अपने अपशिष्ट के भंडारण की क्षमता रखते हैं। प्रशासन से गठित 8 टीमों ने 15 जनवरी की देर रात तक चेकिंग की। इस दौरान पनकी की दो कंपनियां चलती मिलीं, जिनका बिजली कनेक्शन यूपीपीसीबी के अधिकारियों ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.