गंगा में पसरी गंदगी ने खोली स्वच्छता अभियान की पोल
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन भले ही लगातार अभियान चलाने और बड़े-बड़े दावे करने में जुटा हो, लेकिन कनखल क्षेत्र स्थित बैरागी कैंप घाट की बदहाल तस्वीरें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। गंगा तट पर फैली गंदगी, टूटे कांवड़ों का मलबा और रेलिंगों में उलझे पुराने कपड़े प्रशासनिक लापरवाही की कहानी कह रहे हैं। बैरागी कैंप घाट के आसपास गंगा की धारा में जगह-जगह टूटे हुए कांवड़ों के हिस्से बहकर किनारों पर जमा हो गए हैं। वहीं घाट की रेलिंगों में कई पुराने कपड़े लंबे समय से फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा न केवल गंगा की पवित्रता को आहत कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से घाट पर यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने अब तक सफाई को लेकर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.