गंगा में पत्नी संग डूबे अधिवक्ता, महिला की लाश बरामद
बलिया, अगस्त 11 -- गंबलिया, संवाददाता। पत्नी के साथ गंगा नदी में नहाते समय अधिवक्ता नदी में डूब गये। कुछ देर बाद महिला की लाश तो बरामद हो गयी लेकिन अधिवक्ता की खोजबीन चल रही है। हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या अधिवक्ता जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गये। मूल रुप से बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी कलक्ट्रेट एसोसिएशन बार के पूर्व अध्यक्ष 55 वर्षीय ओमप्रकाश दूबे का शहर के टैगोर नगर में मकान है। बताया जाता है कि घर पर रुद्राभिषेक कराने के लिए सोमवार की देर शाम पत्नी 50 वर्षीय इंदू देवी के साथ बाइक से शिवरामपुर घाट पर पहुंचे। पति-पत्नी गंगा नदी में नहाने उतरे और इसी दौरान किसी प्रकार दोनों गहरे पानी में चले गये। बताया जाता है कि पत्नी को बचाने के प्रयास में अधिवक्ता ओमप्रकाश डूब गये। जब देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.