गंगा में नॉनवेज बिरयानी फेंकने का आरोप
हरिद्वार, मई 22 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गंगा में नॉनवेज बिरयानी फेंकने का मामला सामने आया है। हिंदू क्रांति दल के पदाधिकारी ने दो युवकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और शहर का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले का वीडियो भी बनाने का दावा किया गया है। हिंदू क्रांति दल से जुड़े चरन जीत पाहवा ने शुक्रवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई 2026 की रात दुर्गा विहार के पास दो युवक बाइक नीले रंग का ड्रम लेकर पहुंचे और उसमें भरी नॉनवेज बिरयानी गंगा में डालने लगे। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक ड्रम छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा नदी में नॉनवेज बिरयानी फेंकने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज आरोप लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.