वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। अदलपुरा (मिर्जापुर) स्थित शीतला माता की बधावा यात्रा में गंगा में शराब पार्टी का वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें नाव पर सवार कुछ लोग डीजे की धुन पर शराब पीते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे भी स्पष्ट हैं। हालांकि 'हिंदुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में माझी समाज के लोगों से पूछताछ की गई। अब तक किसी की पहचान नहीं हो सकी। जांच में शराब पार्टी करने वालों के नाम आने पर कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि दशाश्वमेध घाट से हर साल अदलपुरा (मिर्जापुर) स्थित शीतला माता की बधावा यात्रा निकाली जाती है। परंपरा के अनुसार माझी समाज के लोगों ने रविवार को इसका आयोजन किया। आरोप है कि गंगा में नाव पर लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.