वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी, संवाद। भेलूपुर पुलिस ने गंगा में नाव पर शराब पार्टी प्रकरण में शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मंगलवार को नगवा का नाव डेकोरेटर अर्जुन राजभर और पुराना रामनगर के मलहिया टोला निवासी रवि उर्फ लाल साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल एक मिनट 15 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोगों को गंगा में नाव पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते देखा गया। दूसरी नाव पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। वायरल वीडियो का डीसीपी गौरव बंसवाल ने संज्ञान लिया। भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार की निगरानी में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार नाव डेकोरेटर अर्जुन राजभर ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ अस्सी से मिर्जापुर गया था। वे सभी शाम को निकले थे। रात में अदलहाट पहुंचे थे। नाविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.