नई दिल्ली, मार्च 25 -- वाराणसी में बजड़े (बड़ी नाव) पर इफ्तार पार्टी करने और चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार युवकों पर शिकंजा और कस गया है। युवकों की तरफ से दाखिल की गई जमानत अर्जी पर जिला जज की अदालत में सुनवाई होनी है। उससे ठीक पहले एक नया मुकदमा दर्ज होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब इस मामले में आरोप लगाने वाले भाजयुमो नेता के अधिवक्ता को धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। अधिवक्ता की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है।जिला जज की कोर्ट में 30 मार्च को होगी सुनवाई गंगा में बजड़े पर चिकन बिरयानी की इफ्तार पार्टी करने, उसके अवशेष पवित्र गंगा में फेंकने और नाविक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल में बंद 14 आरोपियों ने मंगलवार को जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की। कोर्ट ने इस अर्जी ...