गंगा में नहा रहे बालक की डूबने से मौत
भागलपुर, जून 18 -- नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर पश्चिम भिट्ठा पंचायत अंतर्गत पुरानी दुर्गा मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान फुलकिया गांव निवासी विनोद राम का 12 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों के हो-हल्ला करने के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई। मृतक अपने भाई-बहनों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे व स्थानीय गोताखोरों के द्वारा शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.