वाराणसी, नवम्बर 5 -- वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के शूलटंकेश्वर घाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुंदर पुत्र सुरेश निवासी खुशीपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुंदर सुबह गंगा स्नान कर रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी गई। रोहनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। दोपहर तक युवक की खोजबीन जारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.