गाजीपुर, मार्च 29 -- गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत गांव के नरवाघाट पर गंगा में नहाने गया दुकानदार रविवार की सुबह डूब गया। घाट की सीढ़ी और चप्पल से उसकी पहचान की गई। जानकारी होते ही परिजन रोते- बिलखते आए। गोताखोरों की मदद से घंटों खोजबीन की गई। लेकिन पता नहीं चला। देर शाम तक परिजन घाट पर बैठे रहे। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। गहमर गांव के के बाबूराय पट्टी निवासी 40 वर्षीय सत्यनारायण गुप्ता उर्फ रिंकू गुप्ता की थाने के पास मिठाई की दुकान है। सुबह लगभग 9 बजे नरवाघाट पर गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते डूब गया। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन घाट खोजते हुए घाट की सीढ़ी पर आए तो देखा कि उसका गमछा और चप्पल पड़ा था। इस घटना के बाद घाट पर कोहराम मच गया। परिजन रोने ...