गंगा में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत
मिर्जापुर, मई 26 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव के गंगा घाट पर सोमवार की शाम सात बजे स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का निवासी था। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय सतीश प्रजापति उर्फ सुक्खू पुत्र जीउत प्रजापति शिवपुर स्थित अपने रिश्तेदार लालमन प्रजापति के यहां बहूभोज के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वह सोमवार की शाम करीब सात बजे गंगा नहाने के लिए तीन- चार अन्य साथियों के साथ गया था। स्नान करते समय सतीश गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, मौत यह भी पढ़ें- गंगा में युवक डूबा, पांच घंटे बाद मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.