गाजीपुर, जनवरी 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा में स्नान के दौरान शुक्रवार की सुबह एक महिला डूब गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराया लेकिन पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रामपुर पट्टी सरनाम खां निवासी 45 वर्षीय रिंकू देवी पत्नी रामविलास यादव शुक्रवार की सुबह तकरीबन छह बजे रोज की तरह गंगा नदी में स्नान करने गई। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन कराया। लेकिन पता नहीं चल सका। तहसीलदार ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.