गंगा में नहाते हुए युवक तेज बहाव में बहकर लापता
हरिद्वार, मई 17 -- ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास गंगा में नहाते समय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और जल पुलिस की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। रविवार को भी तलाश जारी रही। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि जटवाड़ा पुल के पास एक युवक गंगा में बह गया है। पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया और जल पुलिस को भी अलर्ट किया गया। बताया गया कि पौड़ी-गढ़वाल निवासी 25 वर्षीय विजेंद्र पोखरियाल हरिद्वार आया हुआ था। यह भी पढ़ें- बलुआ पक्के पुल से गंगा में कूदे युवक की तलाश जारी वह अपनी मंगेतर के साथ जटवाड़ा पुल के निकट गंगा घाट पर बैठा था। इसी दौरान वह गंगा में नहाने उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.