बलिया, मई 3 -- Balia hadsa: यूपी के बलिया में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल होने आए छह लोग गंगा में डूब गए। जिनमें से एक युवती और एक युवक को बचा लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू कराई। एनडीआरफ को बुलाया गया। हालांकि उनके आने से पहले ही गोताखोरों की मदद से चार लोगों की लाश बाहर निकाल ली गई है। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए राहत बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह पहुंचे थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच, स्नान करते वक्त चार लड़किय...