उन्नाव, मई 7 -- बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर-बांगरमऊ थाना क्षेत्र की सीमा स्थित गंगा नदी में गुरुवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने काफी देर तक किशोर की तलाश की। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोर देर शाम तक गंगा नदी में उसकी खोजबीन में जुटे रहे। उधर बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और छोटे भाई-बहनों का रो-रोकर बेहाल होते रहे।कानपुर के कस्बा बिल्हौर स्थित जवाहर नगर मोहल्ला के रहने वाले 15 वर्षीय लकी पुत्र पंकज गुप्ता अपने एक साथी अंशू शर्मा पुत्र शिवम शर्मा के साथ गंगा किनारे तरबूज खाने आया था। बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के बाद दोनों नदी में नहाने लगे। तभी लक...