फतेहपुर, मई 16 -- फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टंडवापर मजरे खरगूपुर बरगला गांव के पास शुक्रवार सुबह गंगा नदी में नहाते समय 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टंडवा पर गांव निवासी रत्नेश कुमार पुत्र राजू अपनी दादी रामकली, चाची श्यामकली तथा चचेरे भाई-बहनों अंश, शिवम और शिवानी के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान रत्नेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अंश, शिवम और शिवानी भी नदी में फंस गए। यह भी पढ़ें- कछला में गंगा स्नान करते तीन डूबे, किशोरी की मौत मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रत्नेश गहरे पानी में...