फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 24 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचालघाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने रविवार दोपहर गंगा में नहाते समय दो किशोर डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से एक किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे किशोर की देर शाम तक तलाश जारी रही। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि परिवार के साथ आए दो लड़के गंगा में नहाते समय डूब गए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कादरीगेट, चौकी इंचार्ज पांचालघाट व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया。 यह भी पढ़ें- सोनपुर में गंडक नदी में डूबे किशोर की तलाश के लिए दूसरे दिन भी चला सर्च अभियानहादसे की जानकारी पुलिस जांच में पता चला कि ग्राम निसाई थाना मोहम्मदाबाद निवासी विक्रम पुत्र राजीव कुमार पाल (16) और अंशुल पुत्...