बलिया, सितम्बर 9 -- रामगढ़, हिंदुस्तान संवाद। गंगा में लगातार घटाव के बाद भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। इसका मुख्य कारण जलस्तर में घटाव की गति काफी धीमा होना है। आलम यह है कि पिछले चार दिनों के घटाव के बाद भी जलस्तर मीडियम फ्लड से काफी ऊपर है। जिससे प्रभावित बस्तियों के केवल ऊपरी हिस्से का ही पानी उतरा है। जबकि इनकी निचली आबादी अब भी जलमग्न है।जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा नदी का जल स्तर 59.320 मीटर रिकार्ड किया गया। खतरा बिंदु 57.615 मीटर तथा मीडियम फ्लड 58.615 मीटर है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर मामूली घटा, बड़हिया में बाढ़ की विकरालता बरकरार जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे का घटाव हो रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल स्तर पर बने ऊपरी दबाव के ...