गंगा में डूब रहे युवक को बच्चों ने बचाया, टला बड़ा हादसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 7 -- फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। युवक को डूबता देख वहां मौजूद बच्चों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसकी जान बचा ली। सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना कमालगंज के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी रोहन अपने साथी मनोज के साथ गंगा से जल भरने के लिए पांचाल घाट आया था। जल भरने के बाद वह दूसरे कुएं के पास गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को पानी में संघर्ष करता देख घाट पर मौजूद बच्चों ने तुरंत मदद के लिए छलांग लगा दी। शहनवाज और गुलाब ने बहादुरी दिखाते हुए युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चों की तत्परता और साहस से युवक की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.