भदोही, जून 23 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी-प्रयाग के मध्य पौराणिक धार्मिक स्थल सीतामढ़ी स्थित महर्षि बाल्मीकि गंगा घाट पर सोमवार की शाम डूब रहे दो युवक को आपदा मित्रों ने बचा लिया। एक दिन पूर्व भी इसी घाट पर दो लोगों को डूबने से बचाया गया था। गंगा घाट पर बैरीकेडिंग न होना आए दिन हादसे का कारण बनरहा है। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दूसरे युवक का शव 12 दिन बाद बरामद डूबने वाले युवक बताया जा रहा है कि भदोही शहर से सटे नई बाजार निवासी दो युवक 19 वर्षीय आर्यन पुत्र तुलसी गौतम एवं 18 वर्षीय दीपक पुत्र भरत गौतम दोनों शादी में शामिल होने सीतामढ़ी मंदिर आए थे। मंदिर में शादी चल रहा था कि दोनों शाम करीब साढ़े पांच बजे गंगा में स्नान करने पहुं गए थे। स्नान करते दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों युवकों को गंगा में डूबता देख घाट पर उपस्थित लोग शोर म...