गंगा में डूब रहे दो किशोर को पंडा ने बचाया, बहे पांच हजार रुपये
उन्नाव, अगस्त 24 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आनंद घाट पर सावन के सोमवार पर सुबह के समय श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे, तभी दो किशोर गहरे पानी में चले गये। यह देख तट पर मौजूद पंडा ने छलांग लगाई और दोनों को सकुशल बाहर निकाला। वहीं पंडा की जेब में पड़े पांच हजार रुपये भी बचाने के दौरान गंगा में बह गये। उन्नाव निवासी नवीन और पुनीत सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे गंगा स्नान करने के लिये आनंद घाट पर पहुंचे, तभी नवीन गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने में पुनीत भी डूबने लगा। यह देख स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने शोर मचाया। जिस पर घाट पर मौजूद पंडा अजय तिवारी उर्फ सेंटी ने कपड़े पहने हुये गंगा में छलांग लगा दी। पंडा ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पंडा की जेब में पड़े पांच हजार रुपये भी बचाने में बह गये। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.