भदोही, जून 25 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह स्नान करते समय तीन लोग गंगा नदी में डूबने लगे। दो को गोताखोरों ने बचा लिया जबकि 17 वर्षीय अभिषेक शर्मा नामक स्नातक के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, हादसे की सूचना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। निर्जला एकादशी पर सुरियावां थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी ​विशाल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, ​आशीष शर्मा पुत्र सतीश शर्मा तथा अभिषेक शर्मा पुत्र संतोष शर्मा गुरुवार की सुबह सीतामढ़ी दर्शन-पूजन को गए थे। गंगा में स्नान करते समय तीनों डूबने लगे। वहां पर मौजूद गोताखोरों ने विशाल और आशीष को किसी तरह से नदी में डूबने से बचा लिया। लेकिन अभिषेक गहरे पानी में चले गए। मामले की जानकारी यूपी-112 एवं पुलि...