बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया, संवाददाता। मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे आधा दर्जन किशोर गुरुवार को गंगा नदी में नहाते समय डूबने लगे। इनमें से दो को नाविकों ने बचा लिया, जबकि चार लापता हो गये। इसकी जानकारी होने पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन करने में जुट गयी। हालांकि देर शाम तक डूबे किशोर का सुराग नहीं लग सका था।शहर से सटे शिवरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार करने के लिए जनपद के अलग-अलग जगहों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। घाट पर बैंड बाजा और मंगलगीत के बीच ओहार हो रहा था। इसी बीच सुबह करीब छह बजे सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई निवासी गुड्डु पटेल का 14 वर्षीय पुत्र सन्नी समेत दो किशोर नदी में डूबने लगे। यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत मौजूद लोगों ने एक को तो बचा लिया, लेकिन सन्नी गहरे पानी ...