भागलपुर, मई 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव शहर के काली घाट स्थित गंगा नदी में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक वृद्ध महिला के डूबने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय मछुआ समाज के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को गंगा नदी से बाहर निकाला, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के गर्भुडीह निवासी मिथल दास की 76 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर कहलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सोनिया देवी के चार पुत्र हैं और सभी की शादी हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम क...