गंगा में डूबे 10 वर्षीय सुमित का पांचवें दिन भी नहीं मिला सुराग
संभल, जुलाई 18 -- थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर पांच दिन पहले गंगा में डूबे 10 वर्षीय किशोर सुमित कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को भी एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने घंटों तक गंगा में सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार पांच दिनों से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। असदपुर गांव निवासी दिनेश कुमार का पुत्र सुमित कुमार बीते मंगलवार की शाम अपने दो साथियों के साथ गंगा किनारे पशु चराने गया था। घर लौटते समय तीनों किशोर गहरे पानी में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन सुमित तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जुनावई पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। किशोर की तलाश के लिए गाजियाबाद से एसडीआरएफ की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.