गंगा में डूबे व्यक्ति का मिला शव
गाजीपुर, मई 26 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठिया घाट पर गंगा नदी में डूबे सेवालाल राजभर का शव करीब 18 घंटे बाद मंगलवार को औड़िहार स्थित वराहरूप धाम के पास गंगा में उतराया हुआ मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय नाविकों और खानपुर पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि सैदपुर क्षेत्र के ग्राम उसरहा खुर्द निवासी 40 वर्षीय सेवालाल राजभर अपनी डेढ़ वर्षीय भतीजी के अंतिम संस्कार के लिए पटना गांव स्थित मठिया घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए थे। यह भी पढ़ें- गंगा में बहे फैजल का शव बरामद घटना के बाद से खानपुर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चला रही थी। मंगलवार सुबह औड़िहार के वराहरूप धाम के पास गंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.