फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- शमसाबाद, संवाददाता। तरबूज खाने गये वृद्ध गंगा में उूब गये थे। तीसरे दिन का शव गंगा में चार किलोमीटर की दूरी पर उतराता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कायमगंज के गऊटोला निवासी जगतराम अपनी रिश्तेदारी में आये हुये थे। वह दो दिन पहले तरबूज खाने गये थे। इसके बाद गंगा में नहाया तभी वह पानी में डूब गये। दो दिन से उनकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को वृद्ध जगतराम का शव पानी से बरामद कर लिया गया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। भतीजे कुंअरपाल ने शव की पहचान की। थानाध्यक्ष ने बताया कि भतीजे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.