मेरठ, अप्रैल 4 -- इंचौली क्षेत्र के जलालपुर गांव के हस्तिनापुर के मखदूमपुर में स्नान के दौरान गंगा में डूबे चार लोगों को लेकर गांव चिंता में डूबा हुआ है। विधायक अतुल प्रधान ने तीन किशोरों और एक युवक के परिजनों से मिलकर हिम्मत बंधाई। उधर, एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं।जलालपुर गांव निवासी सोनू सैनी के दो बेटों दीपांशु एवं प्रियांशु, कमल सैनी के दो पुत्रों हिमांशु एवं अभिषेक मखदुमपुर में गंगा किनारे एक अंत्येष्टि संस्कार में गये थे। वहां स्नान के दौरान लापता होने की सूचना के उपरांत सपा विधायक अतुल प्रधान मखदूमपुर में घटना स्थल पर पहुंच गए थे। विधायक अतुल प्रधान ने बचाव कार्य की जानकारी ली और प्रशासन से सर्च टीम बढ़ाने के लिये वार्ता की। परिजनों से मिलकर उनकी हिम्मत बढ़ाई। अतुल प्रधान ने देर रात मौसम खराब होने पर सभी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.