फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट के दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर भांजियों को बचाने के प्रयास में गंगा की तेज धारा में लापता हुए रिटायर्ड फौजी रमाशंकर श्रीवास्तव का शव सोमवार सुबह बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवाजी कॉलोनी नेकपुर निवासी 62 वर्षीय रमाशंकर श्रीवास्तव रविवार को अपनी भांजियों और उनके बच्चों के साथ गंगा स्नान के लिए पांचालघाट आए थे। स्नान के दौरान उनकी भांजियां संध्या और शीलू गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। दोनों को बचाने के लिए रमाशंकर श्रीवास्तव तत्काल गंगा में कूद पड़े। उन्होंने भांजियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्वयं गंगा की तेज धारा में फंसकर लापता हो गए थे। घटना के दौरान घाट पर मौजूद युवक सौरव ने साहस दिखाते हुए...