गंगा में डूबे युवक का 32 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- कंपिल, संवाददाता कंपिल-बदायूं मार्ग स्थित अटैना घाट पर कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में डूबे युवक का 32 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम को सफलता नहीं मिल पाई। जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ततरई निवासी इंद्रपाल सिंह यादव का 21 वर्षीय पुत्र सुदेश यादव गुरुवार सुबह अपने गांव एवं आसपास के ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से कांवड़ लेकर जल भरने के लिए बदायूं जनपद के अटैना घाट पहुंचा था। कांवड़ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे, तभी सुदेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पिता इंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि उनके पुत्र को डूबे करीब 32 घंटे हो चुके हैं, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.