गाजीपुर, मार्च 16 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर के पंचमुखी घाट पर रविवार की शाम गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव लगभग 16 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने घटनास्थल से बरामद किया। शव के मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बता दें कि रविवार की शाम गहमर के संभल राय पट्टी निवासी 23 वर्षीय चंदन खरवार पुत्र मोती खरवार अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गंगा स्नान कर रहा था। अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद से ही परिजनों सहित ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से उसकी तलाश कराई लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह से ही चौसा बिहार से बुलाये गए गोताखोरों ने उसकी तलाश में की और लगभग 1 घंटे के प्रयास के बाद शव को बरामद किया। क...