हापुड़, अप्रैल 30 -- ब्रजघाट। गंगा नगरी में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव बुधवार को गंगा नगर के जंगल में पानी में उतराता मिला। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मेरठ के जागृति विहार निवासी अयांश कुमार सोमवार की सुबह अपनी शिवानी नामक महिला के साथ गंगा स्नान करने के लिए आया था। जब वह गंगा स्नान करने लगा तभी अचानक वह गंगा की जलधारा में बनी भंवर में चला गया और गहरे जल में जाकर डूबने लगा ।इस दौरान उसने स्वयं को बचाने के लिए शोर भी मचाया जिसको सुनकर आसपास में मौजूद लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया,लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह को गाजियाबाद से पहुंची आठ बटालियान एडीआरएफ की टीम निरीक्षक जीडी सतेंद्र के नेतृत्व में कई घंटों तक आस पास में युवक को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार की दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.