मेरठ, जून 19 -- भीकुंड गंगा घाट पर गंगा में स्नान करते समय डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हो गया। शव मिलने के बाद गंगा किनारे मौजूद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजनौर जनपद के बढ़ापुर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय रफीक गुरुवार को अपने साथी कासिम के साथ भीकुंड गंगा घाट के निकट पशु चरा रहा था। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते दोनों युवक गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। कासिम किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि रफीक तेज बहाव में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनो को अवगत कराया गया। गुरुवार को पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की सहायता से सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह थाना प्रभ...